Home राजस्थान भवा साहब का बाग में हुई रात्रि में ताला तोड़कर नकबजनी के मामले का खुलासा,नकबजनी मामले में शामिल शातिर 3 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान

भवा साहब का बाग में हुई रात्रि में ताला तोड़कर नकबजनी के मामले का खुलासा,नकबजनी मामले में शामिल शातिर 3 आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा आरपीएस व वृताधिकारी वृत्त शहर धौलपुर प्रदीप कुमार आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में व थानाधिकारी थाना निहालगंज देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में घर में से चोरी करने के प्रकरण में 03 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी किये गये सामान चांदी के सिक्के, आभूषण और मूर्तियों को बरामद किया गया। घटना दिनांक 26 जुलाई 2026 को बृजेश उपाध्याय पुत्र सुरेश चन्द उपाध्याय जाति ब्राह्मण उम्र 62 साल निवासी बाग भवा साहब धौलपुर थाना निहालगंज जिला धौलपुर ने एक रिपोर्ट थाना पर उपस्थित होकर पेश की। कि दिनांक 25 व 26 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात को मेरे घर के मैन गेट के ताले को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा करीब चांदी के सिक्के, आभूषण, मूर्ति व नगदी को चुरा कर ले गये है। जिस पर मुकदमा धारा बीएनएस में दर्ज कर प्रकरण में चोरी गये माल की बरामदगी के प्रयास किये गये। पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुरैना, आगरा, मथुरा आदि स्थानों पर दबिश देकर घटना का खुलासा करते हुए मुल्जिम लक्की पुत्र सलाउद्दीन जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी मदीना कॉलोनी थाना कोतवाली धौलपुर, सुलेमान पुत्र दौलत खां जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी मदीना कॉलोनी थाना कोतवाली धौलपुर व सोनू पुत्र नारायन सिंह जाति निषाद उम्र 21 साल निवासी मदीना कॉलोनी थाना कोतवाली धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी किये गये सामान (12 चांदी के सिक्के, 4 चांदी के विछुआ, 4 चांदी की पायजेब, 1 चांदी का कछुआ, 1 चांदी की गनेश जी की मूर्ति) को बरामद किया गया है। चोरी की घटना का खुलासा करने आसूचना संकलन एवं मुल्जिमों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल सौरभ व धर्मेन्द्र की अहम भूमिका रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा प्रभाग (RERF) जयपुर जिले के सांभरलेक शाकंभरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के...

Related Articles

आगामी नगर निकाय चुनाव एवं त्यौहारों को लेकर बाड़ी कोतवाली थाने में CLG बैठक आयोजित

धौलपुर। बाड़ी आगामी नगर निकाय चुनाव एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण...

बहुमत के साथ कांग्रेस का नगर परिषद में बोर्ड बनेगा- प्रभारी रवीन बुडानिया

धौलपुर। निकाय चुनाव प्रभारी ने टिकट आवेदनकर्ताओं से किया सीधा संवाद निकाय...

जल भराव से बिगड़े हालात, 25 परिवारों का आवागमन बाधित

धौलपुर। जिले के मांगरोल गांव में पिछले लगभग डेढ़ महीने से पोखर...