जयपुर। (डब्लू गोस्वामी) जयपुर नगर निगम के आगामी चुनावों को लेकर वार्ड 89 में सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से रवि वाल्मीकि ने नगर निगम पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उनकी प्रचार प्रसार सामग्री होने के बाद वार्ड में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
रवि वाल्मीकि ने अपने विजन में पत्रकारों को बताया “सबका साथ, सबका विकास” के नारे के साथ वार्ड के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। वार्ड 89 नंबर वन बनाने का संकल्प लिए। विकास और क्षेत्रवासियों को साथ लेकर उनके विश्वास आगे बढ़ने का संकल्पित प्रमुखता से करता हूं।।
वार्ड 89 से दावेदारी के साथ रवि वाल्मीकि लगातार क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उनकी उम्मीदवारी को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
भाजपा की ओर से अंतिम प्रत्याशी के चयन का निर्णय पार्टी स्तर पर होना है, लेकिन रवि वाल्मीकि की दावेदारी ने वार्ड 89 के चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है। अब क्षेत्रवासियों की नजरें पार्टी के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।
“जनता का साथ, विकास का विश्वास”—इसी संकल्प के साथ वार्ड 89 में रवि वाल्मीकि ने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी मजबूत करने का संदेश देकर संकल्प किया है।
Leave a comment