सांभरलेक। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर सांभर नगरपालिका में चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 25, कांग्रेस के 24, 36 निर्दलीय, आरएलपी के 2 और बसपा का एक प्रत्याशी शामिल है।
निर्दलीय प्रत्याशियों की बड़ी संख्या के चलते कई वार्डों में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय हो गया है। वार्ड संख्या 15 और 21 में सबसे अधिक छह-छह प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि वार्ड 5, 8, 17 और 23 में पांच-पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इन वार्डों में मुकाबला खासा रोचक माना जा रहा है। वार्ड नंबर 13 जयप्रकाश सोनी भाजपा से टिकट लेकर जनता के सामने खड़े हुए एरिया की जनता ने जयप्रकाश सोनी को पहले से ही बधाई की प्राप्त संदेश भेज दिए, कई जगह में जनता ने खुद अपने विचार पत्रकारों को बताते हैं इस बार निर्दलीय प्रार्थी पूरी बाजी मारने के संकल्प लेकर बैठे हैं।
शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटेंगे। घर-घर संपर्क, नुक्कड़ सभाओं और बैठकों के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश तेज होगी।
सांभर नगरपालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चुनावी मैदान में कौन प्रत्याशी मतदाताओं का भरोसा जीतकर बाजी मारता है। एक तरफ राजनीति दूसरे तरफ निर्दलीय प्रत्याशी
Leave a comment