धौलपुर। राजाखेड़ा उपखंड के गांव जैतपुर में छत के पन्हारे के पानी की बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गए और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर हमला कर दिया. हमले में एक अधेड़ निवासी जैतपुर थाना दिहोली के गोली लगने से घायल हो गया, घायल को प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंट्रल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में ग्वालियर ले गए जहां मौके पर इलाज जा रही है घायल के परिजनों ने तहरीर देकर नाम जद मुकदमा दर्ज कर दी गई है. पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.दिहौली थाना अधिकारी अशोक ने बताया गांव जैतपुर में दो पक्षों में मकान की छत के पन्हारे को लेकर विवाद हो गया।गालीगलौच के बीच दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हथियार से फायरिंग कर दी जो रामेश्वर पुत्र बाबूलाल उम्र 45 वर्ष जाति गुर्जर निवासी जैतपुर थाना दिहोली के गोली लगने से घायल हो गया घायल को उपचार के लिए ग्वालियर में इलाज जारी है घायल के परिजनों ने दिहौली थाना अधिकारी को तहरीर देकर नाम जद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हमलावरों को तलाश शुरू कर दी है।
Leave a comment