Home राजस्थान महिला अधिकारिता विभाग ने रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से मतदान हेतु किया जागरूक
राजस्थान

महिला अधिकारिता विभाग ने रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से मतदान हेतु किया जागरूक

Share
Share

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार जिले में चल रहे सतरंगी स्वीप सप्ताह के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय धौलपुर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मतदान की महत्ता को दर्शाती आकर्षक रंगोलियां बनाईं।
रंगोली के माध्यम से आगामी आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए आमजन को प्रेरित एवं जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं ने मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेशों को रंगों के जरिए बड़े ही रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग भैरू प्रकाश नागर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक सुपरवाइजर योगेश कुमार सहित विभागीय कार्मिकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि सतरंगी स्वीप सप्ताह के अंतर्गत जिले भर में मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य आगामी आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सचिव रेखा यादव ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को विधिक अधिकारों एवं नालसा की योजनाओं की दी जानकारी

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुपालना में जारी चयनित ग्राम गडरपुरा में नालसा की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के...

मोदी–पुतिन की दोस्ती से बदल रहा विश्व शक्ति-संतुलन, रूस के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी बनी ताकत

मोदी मुलाकात नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की 20वीं मुलाकात है। मोदी कई बार रूस की यात्रा कर चुके...

Related Articles

कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तिमय हुआ मानसरोवर, इस्कॉन मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

करतार सिंह की रिपोर्ट कृष्णा सरोवर के पास मंदिर परिसर में दिनभर...

साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत आमजन को किया जा रहा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

धौलपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर ठगी से बचाने...

गढ़ी जौनावद में घुटनों तक भरे पानी में शव को कंधे पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए ग्रामीण

धौलपुर। राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के एक अजीबो गरीब तस्वीर सामने आई है...