Home गाजियाबाद गाजियाबाद में मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी कचहरी में वकीलों की स्ट्राइक
गाजियाबाद

गाजियाबाद में मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी कचहरी में वकीलों की स्ट्राइक

Share
Share

गाजियाबाद। Ghaziabad lawyers strike: जिला जज से विवाद के बाद कोर्ट रूम में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कचहरी में अधिवक्ताओं की हड़ताल का एक माह आज पूरा हो गया है।

हड़ताल अब भी जारी है, इस कारण कोर्ट में कामकाज शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में मुकदमों में सुनवाई नहीं हो पा रही है। कई महत्वपूर्ण केस फैसले के करीब हैं, लेकिन अब उनमें तारीख पर तारीख मिल रही है।

दो अक्टूबर को धोखाधड़ी का केस कराया था दर्ज-अधिवक्ता

पीड़ितों को इंसाफ मिलने में देरी हो रही है, उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है। कविनगर थाने में अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने दो अक्टूबर को धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उनकी और उनके साथी की 90 लाख रुपये की संपत्ति को फर्जी एग्रीमेंट कर बेच दिया गया है।

इस रिपोर्ट में डासना नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हाजी आरिफ अली, गुलरेज आलम, रिजवान अली, हसमुद्दीन, मोहम्मद फहीम, नसरुद्दीन, फातिमा परवीन, जफरुद्धीन, खुर्शीदन को नामजद किया गया है।

अदालत में कई केस ऐसे हैं, जो कि निर्णय के करीब हैं। उनमें साक्ष्य और गवाह पेश होने हैं। फिर निर्णय होगा, हड़ताल के कारण मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। – खालिद खान, अधिवक्ता

इस मामले में आरोपितों को 28 अक्टूबर तक के लिए अग्रिम जमानत मिल गई थी। 29 अक्टूबर को इस मामले में आरोपितों की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई जल्दी करने या दूसरे कोर्ट में केस ट्रांसफर करने की बात शिकायतकर्ता के अधिवक्ता नाहर सिंह यादव द्वारा जिला जज से कहने पर विवाद हो गया।

अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया था। इसके बाद कचहरी में बवाल हुआ, पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई। इस प्रकरण में अधिवक्ताओं के खिलाफ एक केस कोर्ट के कर्मचारी और दूसरा पुलिस ने कविनगर थाने में दर्ज कराया है। कचहरी में हुए बवाल के बाद चार नवंबर से अधिवक्ता हड़ताल पर हैं।

वकीलों की ये हैं मुख्य मांगे

  • जब तक जिला जज का निलंबन।
  • लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई।
  • अधिवक्ताओं के लिए प्रोटेक्शन एक्ट नहीं बनता है।
  • अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और जख्मी अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद नही मिलती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

कोर्ट में हड़ताल के कारण आरोपितों की लगातार बढ़ रही जमानत 

अधिवक्ताओं पर कचहरी की पुलिस चौकी में आगजनी करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पथराव करने सहित बलवे की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मुहैया कराने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

अब तक इस दोनों केस में जांच आगे नहीं बढ़ी है। उधर, 29 अक्टूबर को जिस मामले में जमानत को लेकर सुनवाई चल रही थी, उसमें कोर्ट में हड़ताल के कारण आरोपितों की जमानत लगातार आगे बढ़ रही है।

अधिवक्ताओं की जायज मांगें पूरी होनी चाहिए, फिर हड़ताल खत्म हो सकती है। हड़ताल खत्म होने के बाद वादों का निस्तारण हो सकेगा। – राकेश त्यागी कैली, पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

गाजियाबाद में तैनात उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस...

मोदीनगर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, निवाड़ी थाने के एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

गाजियाबाद: विजिलेंस की टीम ने मंगलवार सुबह मोदीनगर में बड़ी कार्रवाई करते...