Home राजस्थान महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित
राजस्थान

महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित

Share
Share

सांभर झील। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मोहब्बतपुरा, पंचायत समिति माधोराजपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक उत्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सूक्ष्म विकास संस्था, जयपुर की ओर से पांच ग्रामों में चयनित विधवा एवं असहाय परिवारों की महिलाओं को 15 सिंगर सिलाई मशीनें वितरित की गईं। पुलिस थाना रेनवाल मांजी के सहायक उप निरीक्षक धर्मवीर एवं रमेश कुमार ने महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कीं। इस अवसर पर सूक्ष्म विकास संस्था के सदस्य अजय खट्टर, प्रवीण शर्मा एवं सचिव मनु शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रधानाचार्या सुनीता गोसाई, कैलाश चौधरी, सुरेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा नं. 4186, जो कि राजस्व अभिलेखों में “गैर मुमकिन रास्ता” के...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट सर्वे में अतिक्रमण की पुष्टि के बाद भी कार्रवाई अधूरी दोषी...

Related Articles

धौलपुर के मनियां में ओवरब्रिज के बावजूद रास्ता कठिन, ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

​धौलपुर। जिले के मनियां कस्बे में मांगरोल रोड पर अंडरपास निर्माण की...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट

जयपुर: रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर...

महंत अर्जुन दास जी महाराज ने किया शिलालेख का अनावरण

सांभर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी श्री दादू साधना धाम सांभर में संत शिरोमणि...