Home राजस्थान जनसेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिवराज जाजुन्दा सम्मानित
राजस्थान

जनसेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिवराज जाजुन्दा सम्मानित

Share
Share

मौजमाबाद। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मौजमाबाद उपखंड स्तरीय समारोह में सामाजिक एवं जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिवराज जाजुन्दा को सम्मानित किया गया। उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शिवराज जाजुन्दा द्वारा रक्तदान शिविरों एवं नेत्र जांच शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा और जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों की अतिथियों ने सराहना की। अधिकारियों ने उनके सेवाभावी प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सम्मान मिलने पर शिवराज जाजुन्दा ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित प्रशासन एवं समारोह के आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी समाज और क्षेत्र के हित में सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जारी रखेंगे।
शिवराज जाजुन्दा को उपखंड स्तरीय सम्मान मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चातुर्मास में दादू आश्रम फुलेरा में गूंज रही दादूवाणी, कथा-सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। श्री दादू आश्रम फुलेरा में चातुर्मास के दौरान दादूवाणी कथा, सत्संग एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव...

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी उप शाखा के चुनाव सम्पन्न

धौलपुर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संघ पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य...

Related Articles

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, फोटो-वीडियोग्राफी के लिए भी लेनी होगी अनुमति

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और खामियों...

देशभक्ति और संगीत के सुरों से सजी “जश्न-ए-आजादी” की यादगार शाम

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “गीत गाता चल परिवार”, धौलपुर द्वारा...

बजरंग दल ने बनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

धौलपुर। विभाजन स्मृति और देश की एकता पर जोर देते हुए बजरंग...