Home ग्रेटर नोएडा नेफोमा की महत्वपूर्ण बैठक में रजिस्ट्री, ट्रैफिक, मेट्रो और गंगाजल आपूर्ति जैसे मुद्दों पर बनी रणनीति
ग्रेटर नोएडा

नेफोमा की महत्वपूर्ण बैठक में रजिस्ट्री, ट्रैफिक, मेट्रो और गंगाजल आपूर्ति जैसे मुद्दों पर बनी रणनीति

Share
Share

नेफोमा में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी कृष्णानंद को, संगठन मंत्री पद पर नियुक्त

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 8 अगस्त 2026 नेफोमा (नोएडा एस्टेट फ्लैट ओनर्स मेन एसोसिएशन) की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गौर सिटी सेंटर की 18वीं मंजिल पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, गतिविधियों को तेज करने तथा नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के फ्लैट ओनर्स से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न सोसाइटी के फ्लैट ओनर्स के हित में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस दौरान नेफोमा सदस्यों ने अपनी-अपनी सोसाइटी में चल रही समस्याओं को बैठक के समक्ष रखा तथा उनके समाधान में नेफोमा द्वारा किए जा रहे योगदान पर भी चर्चा की।

संगठन विस्तार के तहत महागुन मायवुड निवासी कृष्णानंद को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। नेफोमा अध्यक्ष अनु खान ने उन्हें संगठन के विस्तार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा उसका प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान डेकोरी इंटीरियर्स को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया। कंपनी को “उत्कृष्ट सेवा अवार्ड” प्रदान कर उसके कार्यों की सराहना की गई।

सदस्यों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए फ्लैटों की रजिस्ट्री, लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या, भूजल स्तर में हो रही गिरावट, मेट्रो कनेक्टिविटी तथा गंगाजल की आपूर्ति जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से रखा।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने अपने विचार एवं सुझाव रखते हुए नेफोमा की गतिविधियों को सोसाइटी स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटी के फ्लैट ओनर्स को संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के विस्तार और सक्रियता से नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के फ्लैट ओनर्स की समस्याओं को एकजुट होकर अधिक मजबूती के साथ संबंधित मंचों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जा सकेगा।

बैठक में शामिल सदस्य

बैठक में अन्नू खान, अनूप कुमार, अविनाश सिंह, दीपक दुबे, उमेश सिंह, किशोर कुमार, दीपक शर्मा, ओम उज्ज्वल, कृष्णानंद, सुशील सैनी, राजेंद्र मंटू, रामनारायण त्रिपाठी, अनुराग तोमर, अमित झा, अनिल कुमार, अनूप वर्मा, दुष्यन्त, ज्योति, सुनीता सिंह आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 प्रकोष्ठों को दिए निर्देश

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार...

धौलपुर आई एफ डब्ल्यू जे धौलपुर की बैठक का हुआ आयोजन,नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत -सम्मान

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर सना हिल रेस्टोरेंट में आई एफ डब्ल्यू जे की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आई एफ...

Related Articles

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा हरियाली तीज उत्सव बड़े ही धूमधाम से...

श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की बैठक हुई संपन्न

10 अगस्त, ग्रेनो, श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की एक बैठक साइट...

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 45 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा वे हमारे इंटरैक्ट क्लब द्वारा आज ऑक्सफोर्ड...

आमजन के लिए खुलेगा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम:बैठक में डीएम मेधा रूपम ने दिया अहम आदेश

स्टेडियम में कोचिंग कैंपों के लिए वार्षिक शुल्क होगा 210 रुपए सरकारी...