Home राजस्थान राजस्थान के पदकवीरों का सम्मान, सीएम भजनलाल ने खिलाड़ियों को दी प्राइज मनी
राजस्थान

राजस्थान के पदकवीरों का सम्मान, सीएम भजनलाल ने खिलाड़ियों को दी प्राइज मनी

Share
Share

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजस्थान कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में राष्ट्रमंडल खेल-2026 सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में अरुंधति चौधरी, यशवीर सिंह, राहुल शर्मा, मोना अग्रवाल और संध्या विश्नोई को मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की.

मुख्यमंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राजस्थान के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश का गौरव हैं. इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से राजस्थान में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और बढ़ेगा.

प्राइज मनी दी गई : मुख्यमंत्री ने इस दौरान खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके अनुभव जाने, इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्राइज मनी दी और सम्म्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. सरकार का उद्देश्य राजस्थान में ऐसी मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना है, जिसमें जमीनी स्तर से ही प्रतिभाओं की पहचान की जा सके. इसके बाद खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें.

उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. खेल के मैदान में खिलाड़ियों द्वारा किए जाने वाला संघर्ष और उनकी सफलता युवाओं को नई दिशा देने का काम करती है. सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री के.के. विश्नोई सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अन्य लोग मौजूद रहे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 प्रकोष्ठों को दिए निर्देश

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार...

धौलपुर आई एफ डब्ल्यू जे धौलपुर की बैठक का हुआ आयोजन,नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत -सम्मान

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर सना हिल रेस्टोरेंट में आई एफ डब्ल्यू जे की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आई एफ...

Related Articles

निकाय चुनाव का बिगुल बजने से पहले प्रशासन ने कसी कमर, RO-ARO नियुक्त

भीलवाड़ा नगर निगम समेत 11 नगरीय निकायों में चुनावी जिम्मेदारियां तय, कलेक्टर...

पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान बदलने पर करणी सेना व राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया विरोध

प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पुस्तक में संशोधन और...