Home राजस्थान सैंपऊ में भगवान लवकुश जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत
राजस्थान

सैंपऊ में भगवान लवकुश जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

Share
Share

धौलपुर। कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लवकुश जयंती के पावन अवसर पर आज सैंपऊ कस्बे में जय भोले कुशवाहा विकास समिति एवं कुशवाहा समाज के संयुक्त तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे धौलपुर रोड स्थित बी.आर. गार्डन में लवकुश जन्मोत्सव के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे बी.आर. गार्डन से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो सैंपऊ थाना, भरतपुर रोड पुलिया, मुख्य बाजार, तहसील तिराहा होते हुए बाड़ी रोड स्थित पार्वती पुल पर भगवान लवकुश की आरती के साथ शाम 5 :00 बजे संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि एवं ध्वजवाहक संत प्रशीलदास महाराज रहे। उन्होंने समाज को एकता और शिक्षा का संदेश दिया। यह कार्यक्रम पूरी तरह से राजनीति से हटकर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संत प्रशीलदास महाराज ने कहा कि कुशवाहा समाज ही नहीं सर्व समाज को लवकुश महाराज की तरह एकांतवास में रहकर भी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और शिक्षा से ही व्यक्ति महान बनता है, भगवान लवकुश कुशवाहा समाज की धरोहर ही नहीं उनका वंशज होने के नाते कुशवाहा समाज की विरासत भी है l

चार प्रमुख झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र:

शोभायात्रा में 1. भगवान लवकुश बाल स्वरूप में अश्व पकड़े हुए, 2. राम दरबार, 3. महादेव-पार्वती और 4. ऋषि वाल्मीकि आश्रम की चार भव्य झांकियां शामिल रहीं। विशेष रूप से घोड़ा पकड़े बाल लवकुश की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद: थानाधिकारी अमित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। नगर पालिका चुनाव आचार संहिता को देखते हुए समाज बंधुओं ने प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया और किसी प्रकार की नारेबाजी नहीं की। शांतिपूर्ण तरीके से जय श्री राम और जय लवकुश के जयघोष के साथ यात्रा निकाली गई। सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत: मार्ग में जगह-जगह सर्व समाज द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। व्यक्तिगत स्तर पर गिर्राज जाटव एवं जाटव समाज, घूरेलाल परमार, रामखिलाड़ी कुशवाहा सहित कई समाज बंधुओं ने जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी डी के कुशवाहा के अनुसार समिति अध्यक्ष रामहेत कुशवाहा, सचिव उदय कुशवाहा, डॉ. ओपी सिंह कुशवाहा आगरा, निवर्तमान चेयरमैन अर्जुन सिंह कुशवाहा, सैंपऊ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, सुंदरसिंह सरपंच, भीकम सिंह कुशवाहा जिला प्रभारी लवकुश सेना शादी लाल बाबा, आर.एस. शाहपुरिया, साहब सिंह अध्यापक, दीवान सिंह , जवाहर सरपंच, कृष्णा बसेड़ी, एडवोकेट अर्जुन कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, मातादीन, दौलतराम कुशवाहा, भंवर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। संचालन साहब सिंह अध्यापक द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका जय भोले समिति अध्यक्ष एवं समिति सचिव उदय सिंह कुशवाहा की रही। अंत में समिति अध्यक्ष रामहेत कुशवाहा ने पधारे हुए कुशवाहा समाज सहित सर्व समाज बंधुओं और सुरक्षा में तैनात सैंपऊ पुलिस प्रशासन एवं नगर वासियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारों और चुनावों में शांति-सौहार्द को लेकर सीएलजी बैठक

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) आगामी रक्षाबंधन, बारावफात तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी...

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन

ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से...

Related Articles

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा...

राजाखेड़ा में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, एकजुटता पर जोर

धौलपुर। नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा ने राजाखेड़ा और मनियां...

श्रावण की एकादशी पर शिक्षकों ने भंडारे का किया आयोजन

धौलपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से सर्किट...