Home राजस्थान आर के मिशन स्कूल में देशभक्ति और उल्लास के साथ मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस
राजस्थान

आर के मिशन स्कूल में देशभक्ति और उल्लास के साथ मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

Share
Share

धौलपुर। आर के मिशन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय निदेशक एवं प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए भावपूर्ण कविताएं, प्रेरणादायक भाषण, देशभक्ति समूह गान और पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
प्रधानाचार्य शैलेन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें नैतिक मूल्यों और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सभी छात्र-छात्राओं में मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

SP कार्यालय के बाहर पेट्रोल से सनसनी,1.46 करोड़ की कथित ठगी ने युवक को उठाने पर मजबूर किया खौफनाक कदम

खुद पर पेट्रोल छिड़का, माचिस जलाने से पहले जवानों ने पकड़ा; एसपी के सामने रखी पूरी फरियाद भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) 1.46 करोड़ रुपए...

मुख्यमंत्री शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का विमोचन किया

मांडल/ भीलवाड़ा : (घनश्याम बोकोलिया)महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का...

Related Articles

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट...

जिला परिवहन अधिकारी ने फहराया तिरंगा

धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा...