Home राजस्थान आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा भीलवाड़ा
राजस्थान

आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा भीलवाड़ा

Share
Share

महाराणा प्रताप सभागार में गूंजे देशभक्ति गीत, छात्र-छात्राओं की जोशीली प्रस्तुतियों ने बांधा समां

भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नगर निगम के महाराणा प्रताप सभागार में देशभक्ति का जज्बा चरम पर नजर आया। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और लोक संस्कृति से जुड़ी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बना दिया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों की जोशीली प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में एसडीएम मांडल नेहा छीपा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र गग्गड़, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश सुथार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

मंच पर दिखा देश के प्रति प्रेम:-

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना साफ दिखाई दी। गीतों पर झूमते बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के दौरान सभागार में मौजूद दर्शक भी भाव-विभोर नजर आए।

इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां:-

सांस्कृतिक कार्यक्रम में राबाउमावि प्रतापनगर, मालव महिला आश्रम, संगम स्कूल, सोफिया स्कूल, अग्रसेन विद्यापीठ, एनवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मांगरावि धानमंडी, माउंट अकैडमी, एमपीएस आजादनगर, राउमावि राजेंद्र मार्ग भीलवाड़ा, सन मून पब्लिक स्कूल, लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल, सिटी कॉन्वेंट स्कूल तथा राउमावि गुलमंडी के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर लगातार तालियां गूंजती रहीं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह सांस्कृतिक संध्या देशभक्ति, प्रतिभा और राष्ट्रप्रेम का जीवंत संगम बन गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

SP कार्यालय के बाहर पेट्रोल से सनसनी,1.46 करोड़ की कथित ठगी ने युवक को उठाने पर मजबूर किया खौफनाक कदम

खुद पर पेट्रोल छिड़का, माचिस जलाने से पहले जवानों ने पकड़ा; एसपी के सामने रखी पूरी फरियाद भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) 1.46 करोड़ रुपए...

मुख्यमंत्री शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का विमोचन किया

मांडल/ भीलवाड़ा : (घनश्याम बोकोलिया)महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी आज जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मांडल विकास पुस्तिका का...

Related Articles

आम रास्ता खोले जाने के लिए प्रशासन से गुहार

धौलपुर। नगर पालिका क्षेत्र राजाखेड़ा, पटवार सर्किल जरिया नं. 2 स्थित खसरा...

करोड़ों की सरकारी जमीन पर भूमाफिया का कब्जा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

धौलपुर। प्रशासनिक मिलीभगत और झूठी रिपोर्ट का आरोप; CJM कोर्ट और सेटेलाइट...

जिला परिवहन अधिकारी ने फहराया तिरंगा

धौलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा...