धौलपुर। निकाय चुनाव प्रभारी ने टिकट आवेदनकर्ताओं से किया सीधा संवाद निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त निकाय चुनाव प्रभारी रवीन बुडानिया रहे उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिनका वार्ड में मजबूत आधार हो ओर जीत की सम्भावना अधिक हो उनके साथ रहेगा प्रभारी रवीन बुडानिया ने नगर परिषद चुनाव के आवेदन करने बाले आवेदकों से सीधा संवाद किया ओर उन्होंने कहा कि नगरपरिषद में बहुमत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनेगा उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव प्रभारी रवीन बुडानिया ने कहा कि एक-एक वार्ड से कई दावेदार सामने आ रहे हैं उन्होंने सबसे अपील की वे टिकट न मिलने की स्थिति में भी सभी मिलकर अधिकृत प्रत्याशी का एक जुट होकर समर्थन करें और पार्टी को मजबूत करें उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जमीनी और स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी धौलपुर विधानसभा विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि इस बार बहुमत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनेगा और धौलपुर में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा, जिला प्रवक्ता धनेश जैन, जिला उपाध्यक्ष गोरेलाल कुशवाहा, उपेन्द्र कुशवाहा, नेमीचंद कुशवाहा, ब्लाक अध्यक्ष उमर फारूक, शिबू लोधा, महावीर कुशवाहा, अशोक कुशवाहा सहित कांग्रेस जन मोजूद रहे।
Leave a comment