Home राजस्थान नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न
राजस्थान

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

Share
Share

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। द्वितीय रेंडमाइजेशन के अंतर्गत नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा, सैपऊ, मनिया एवं राजाखेड़ा की ईवीएम मशीनों का आवंटन सॉफ्टवेयर के द्वारा किया गया, उसके बाद इनका वितरण किया गया। संबंधित तहसीलदार के द्वारा अपनी ईवीएम मशीनों को प्राप्त किया एवं स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। ईवीएम मशीनों का वितरण राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज धौलपुर में किया जाएगा। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना, समस्त रिटर्निंग अधिकारी सहित विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने...

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चिकित्सा संस्थानों को बचाव एवं उपचार की तैयारियां रखने के निर्देश

धौलपुर। स्वाइन फ्लू एच1एन1 की संभावित स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा के निर्देश पर जिले में...

Related Articles

शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा

धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक...