भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया)
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भेरूलाल तेली के पिता श्री मांगीलाल तेली का शनिवार को निधन हो गया। उनके देवलोकगमन की सूचना से तेली समाज सहित शहर में शोक की लहर छा गई।
मांगीलाल तेली को परिवारजनों, समाजबंधुओं एवं परिचितों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
अंतिम यात्रा शनिवार शाम 4 बजे उनके निवास के-18, आरसी व्यास कॉलोनी, छोटी पुलिया के पास, भीलवाड़ा से रवाना होगी, जो टंकी के बालाजी मोक्षधाम पहुंचेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Leave a comment