धौलपुर। अगस्त क्रांति दिवस एवं ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में जिला कांग्रेस सेवादल, धौलपुर द्वारा आज ‘लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी.के मार्गदर्शन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार आयोजित हुई।
यात्रा जिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित के नेतृत्व में, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष परवेज पठान की अध्यक्षता में तथा महिला विंग जिलाध्यक्ष विनेश सैन के संयोजन में पुराना हॉस्पिटल चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां अमर शहीदों को माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहीदों का बलिदान हमारी रगों में राष्ट्रभक्ति की लौ जलाता है : समृद्धि दीक्षित
जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि 09 अगस्त 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जब देश की जनता ने अंग्रेजी हुकूमत के सामने अपनी आजादी का अडिग संकल्प रखा था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में दिए गए ‘करो या मरो’ के आह्वान ने देश के जन-जन में स्वतंत्रता की ऐसी ज्वाला प्रज्वलित की, जिसे अंग्रेजी हुकूमत भी बुझा नहीं सकी। उन्होंने कहा कि आज हम जिस तिरंगे को सम्मान के साथ हाथों में लेकर चल रहे हैं, उसके हर रंग में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और त्याग समाया है। यह तिरंगा उन वीर शहीदों की अमर निशानी है, जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आगे कहा कि कांग्रेस सेवादल की पहचान अनुशासन, सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति रही है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर से लेकर आज तक सेवादल ने राष्ट्रसेवा और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाया है। आज की तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति कृतज्ञता और संविधान, लोकतंत्र तथा भारत की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प है।
युवा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : परवेज पठान
यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष परवेज पठान ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में युवाओं ने साहस और त्याग की मिसाल कायम की थी। आज युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जागरूक होकर अपनी भूमिका निभाएं।
महिलाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही : विनेश सैन
महिला विंग जिलाध्यक्ष विनेश सैन ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और आज भी लोकतंत्र, संविधान तथा देश की एकता-अखंडता की रक्षा में महिलाओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है।तिरंगा यात्रा का एससी जिलाध्यक्ष दर्शन लाल जाटव, सुरेंद्र दरियापुर प्रदेश सचिव अमित मुद्गल एवं समाजसेवी ऋषि मित्तल ने स्वागत किया। इस अवसर पर अमित मुद्गल, प्रवक्ता धनेश जैन, श्यामू पंडित, भागीरथ शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल जाटव, यंग ब्रिगेड सेवा दल परवेश पठान, धर्मेंद्र दिनकर गोरेलाल कुशवाहा पुष्पेंद्र राम भरोसी शर्मा सुलेमान फारुकी कुशवाहा राजेश कुशवाहा पंकज तिवारी जीतू कंसाना बनवारीलाल जाटव, शिब्बू लोधा, सैफ लोधी लोकेंद्र सिंह कंडेरा दीपक सक्सेना, अभिषेक यादव आजाद मिर्जा रामधर गुर्जर सरस्वती राजू पहाड़िया नरेंद्र नगर रामवीर पहाड़िया बनवारी बघेल रमेश महामना एवं कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सेवादल कार्यकर्ता, युवा, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Leave a comment