Home राजस्थान जिला स्वीप टीम द्वारा महात्मा गॉधी राजकीय विद्यालय पुरानी छावनी के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने वोट बुलावा अभियान के तहत घर-घर बांटे पीले चावल
राजस्थान

जिला स्वीप टीम द्वारा महात्मा गॉधी राजकीय विद्यालय पुरानी छावनी के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने वोट बुलावा अभियान के तहत घर-घर बांटे पीले चावल

Share
Share

धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत सप्तम दिवस को स्वच्छ, पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने व मताधिकार का प्रयोग करने के संबंध में जागरूकता लाने के लिए जिला स्वीप टीम एवं महात्मा गॉधी राजकीय विद्यालय पुरानी छावनी धौलपुर के छात्र-छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर वोट बुलावा अभियान के तहत पुरानी छावनी धौलपुर में घर-घर हेला देकर पीले चावल बांटे। महात्मा गॉधी राजकीय विद्यालय छावनी के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से रैली निकालकर मतदाताओं को वोट डालने हेतु जागरूक किया ‘‘वोट हमारा है अनमोल, कभी ना लेगें इसका मोल‘‘, ‘‘छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान‘‘ जैसे नारों से मतदाताओ को उत्साहित कर मतदान हेतु प्रेरित किया। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला स्वीप प्रकोष्ठ संयोजक महेश मंगल ने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाये रखने व निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु आहृान किया एवं पुरानी छावनी में घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान के दिन शत-प्रतिशत मतदान करने एवं मतदान एक बुनियादी प्रक्रिया है जो एक देश की सरकरी प्रणाली को बनाती है, का संदेश दिया। महात्मा गॉधी राजकीय विद्यालय पुरानी छावनी प्रधानाचार्य सविता कुमारी ने नगर वासियों को बताया कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व है जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की आधार शिला है। हमें अपने सारे काम छोड़ कर भयमुक्त होकर बिना प्रभोलन में आये सबसे पहले शत-प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र को सशक्त बनाना है तथा अधिकाधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने में युवा मतदाता अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, आपका यह योगदान भारतीय लोकतंत्र को और सशक्त करने में उल्लेखनीय भूमिका के रूप में होगा। जिला स्वीप टीम द्वारा विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं जिला स्वीप टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रथम चरण के मतदान को लेकर धौलपुर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण,...

कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन

धौलपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को...