जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को लेकर चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन से मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
जयपुर जिले की 18 नगरीय निकायों के 565 मतदान केंद्रों पर बुधवार, 9 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इनमें फुलेरा, सांभर, जोबनेर, दूदू, चौमूं, शाहपुरा, बगरू, बस्सी, चाकसू, नारायणा, किशनगढ़-रेनवाल सहित 18 नगरीय निकाय शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने मतदान कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर ईवीएम की उचित स्थापना, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं के प्रवेश एवं निकास तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रखने के निर्देश दिए।
अब बुधवार को मतदाता करेंगे अपने वार्ड के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला।
Leave a comment