Home राजस्थान त्योहारी सीजन में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई, सरमथुरा कस्बे में दूध व घेवर के नमूने लिए
राजस्थान

त्योहारी सीजन में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई, सरमथुरा कस्बे में दूध व घेवर के नमूने लिए

Share
Share

धौलपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में रविवार को सरमथुरा कस्बे में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा दल ने धर्मेंद्र डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया। वहीं जोधपुर मिष्ठान भंडार से घेवर मिठाई का नमूना लिया गया। दोनों नमूनों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि आमजन तक शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचे इस उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान दूध, मावा, मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को भी निर्धारित मानकों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही विक्रय करने के निर्देश दिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारों और चुनावों में शांति-सौहार्द को लेकर सीएलजी बैठक

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) आगामी रक्षाबंधन, बारावफात तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी...

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन

ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से...

Related Articles

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा...

राजाखेड़ा में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, एकजुटता पर जोर

धौलपुर। नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा ने राजाखेड़ा और मनियां...

सैंपऊ में भगवान लवकुश जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

धौलपुर। कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लवकुश जयंती के पावन अवसर...