Home राजस्थान नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत जिले के नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र में कुल 2 लाख 13 हजार 227 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें
राजस्थान

नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत जिले के नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र में कुल 2 लाख 13 हजार 227 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें

Share
Share

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत जिले के नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका बाड़ी, बसेड़ी, मनिया, सैपऊ, सरमथुरा एवं राजाखेड़ा से कुल 2 लाख 13 हजार 227 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि नगर परिषद धौलपुर में 60 वार्डो से कुल 94 हजार 264 पंजीकृत मतदाता में से 49 हजार 350 पुरूष, 44 हजार 911 महिला तथा 3 थर्ड जेण्डर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका बाड़ी में 45 वार्डो से कुल 43 हजार 486 पंजीकृत मतदाता में से 22 हजार 889 पुरूष, 20 हजार 596 महिला तथा 1 थर्ड जेण्डर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। नगर पालिका बसेड़ी में 25 वार्डो से कुल 16 हजार 928 पंजीकृत मतदाताओं में से 8 हजार 887 पुरूष, 8 हजार 41 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। नगर पालिका मनिया में 20 वार्डो से कुल 10 हजार 488 पंजीकृत मतदाताओं में से 5 हजार 432 पुरूष, 5 हजार 56 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। नगर पालिका सैपऊ में 20 वार्डो से कुल 8 हजार 897 पंजीकृत मतदाताओं में से 4 हजार 662 पुरूष, 4 हजार 234 महिला तथा 1 थर्ड जेण्डर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। नगर पालिका सरमथुरा में 25 वार्डो से कुल 14 हजार 401 पंजीकृत मतदाताओं में से 7 हजार 724 पुरूष, 6 हजार 676 महिला तथा 1 थर्ड जेण्डर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। इसी प्रकार नगर पालिका राजाखेड़ा में 35 वार्डो से कुल 24 हजार 763 पंजीकृत मतदाता में से 13 हजार 48 पुरूष, 11 हजार 715 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने...

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चिकित्सा संस्थानों को बचाव एवं उपचार की तैयारियां रखने के निर्देश

धौलपुर। स्वाइन फ्लू एच1एन1 की संभावित स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा के निर्देश पर जिले में...

Related Articles

शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा

धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक...