Home राजस्थान नगर परिषद धौलपुर के समस्त वार्डो के मतदाताओं से अपील
राजस्थान

नगर परिषद धौलपुर के समस्त वार्डो के मतदाताओं से अपील

Share
Share

धौलपुर। जिले की समस्त कॉलोनी वासियों से मुस्कान समिति द्वारा अपील आप सभी सम्मानीय मतदाताओं को विदित होगा कि नगर परिषद के वार्ड पार्षद एवं सभापति का चुनाव आगामी दिनों में होने वाला है पिछले कार्यकाल में नगर परिषद धौलपुर के क्षेत्र का बदहाल आप सभी की जानकारी में है और ऐसा कोई भी वार्ड नहीं होगा जिसके मतदाता इस बदहाल से पीड़ित ना हों जल भराव,रोड कम गड्ढे ज्यादा सीवर लाइन का उफनता पानी रोडों पर अंधेरा पट्टे और नगर परिषद के कराए गए कार्यों में भ्रष्टाचार और ऐसी अनगिनित समस्याऔ से हर वार्ड का नागरिक पीड़ित है किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं थक हार कर जनता ने अपने आपको राम भरोसे छोड़ दिया करोड़ों के बजट की बंदर बाट और अर्बन टैक्स के नाम पर कुर्की वारंट जारी कर जजिया कर की तरह अवैध धन उगाही से आप सभी मतदाता पीड़ित होंगे अब चुनाव घोषित होते ही भ्रष्टाचारी कुनबा फिर से मन लुभावने नारों के साथ आपके दरवाजों पर ढोक देने आएंगे पैसे शराब और माल पुआ के साथ ही विकास की गंगा बहाने का वादा करेंगे कसमें खाएंगे लेकिन आप वो दिन मत भूलना जब आपके मकानों में पानी भर रहा था सड़को पर निकलना मुश्किल था आपके नोनीहाल भरे हुए पानी में स्कूल पढ़ने जाते थे आपअपने बीमार परिजनों को खटिया में लिटाकर पानी से भरे हुए रोड को पार करते थे सड़को पर जल भराव से आपके काम धंदे बंद हो गए थे आपके परिवार की महिलाए घुटनों से ऊपर तक कपड़े ऊपर कर के रोड पार करती थी इसलिए अपनी याद दास्त को मजबूत रखना भूल मत जाना अपना वोट नोटा में ही देना यदि आप सभी मतदाताओं ने 60% वोट भी नोटा में देदिया तो आपकी ये आवाज पक्ष, विपक्ष और चुनाव आयोग तक पहुंचेगी उसका निष्कर्ष ये निकलेगा की स्थानीय जनता ने नोटा को क्यूँ चुना इसका मतलब होगा कि जनता जन प्रतिनिधियों से संतुष्ट नहीं है हम एक बार पुनः आपसे करबद्ध निवेदन करते है कि इनके लोक लुभावन वादों और मनुहारो पर मत जाना चाहे वो प्रत्याशी आपके घर का ही क्यों ना हो चाहे वो आपका सगा सम्बन्धी रिश्ते दार या मित्र ही क्यों ना हो चूँ कि आप के परेशानी वाले दिनों में कोई भी आप का साथ देने नहीं आया इसलिए अपनी आवाज को सरकार तक पहुंच चाने के लिए नोटा में वोट दीजिये।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारों और चुनावों में शांति-सौहार्द को लेकर सीएलजी बैठक

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) आगामी रक्षाबंधन, बारावफात तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी...

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन

ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से...

Related Articles

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा...

राजाखेड़ा में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, एकजुटता पर जोर

धौलपुर। नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा ने राजाखेड़ा और मनियां...

सैंपऊ में भगवान लवकुश जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

धौलपुर। कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लवकुश जयंती के पावन अवसर...