भृगु पथ से एसएफएस तक गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
रिपोर्ट: करतार सिंह
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी मानसरोवर मण्डल की ओर से राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मानसरोवर स्थित भृगु पथ से प्रारंभ होकर एसएफएस तक पहुंची विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे कार्यकर्ताओं के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोषों से पूरा मानसरोवर क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा मार्ग पर तिरंगे की छटा और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
यात्रा में प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष अमित गोयल, जिला महामंत्री नवरतन नरनिया, रेखा राठौर एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुरुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
भाजपा मानसरोवर मण्डल अध्यक्ष विपिन सिंघल ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन में भी अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं व्यापार मण्डलों का आभार व्यक्त किया।
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संयोजक पारस जैन, संयोजक मनोज पाण्डेय एवं आनंद चौधरी तथा सहसंयोजक गजेन्द्र खत्री, फाल्गुनी सोनी, कुलदीप यादव एवं सुनील गंगवाल की प्रमुख भूमिका रही।
कार्यक्रम में महामंत्री सुरेश मीणा,प्रदीप शेखावत पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी, जिला उपाध्यक्ष निर्मल शर्मा,प्रिया ज्ञाननी पूर्व पार्षद रामावतार गुप्ता, आशीष शर्मा, शक्ति प्रकाश यादव, मुकेश लक्यानी टीम के चन्द्र शेखर जैमिनी ,राजू कटारा,अंकित मिश्रा,गगनदीप,सन्नी तिवारी,शुभम् पारीक,रुद्र प्रताप ,अनमोल माथुर राजवीर गुर्जर, जितेश चौधरी सत्येंद्र नरका,पंकज शर्मा,ललिता ,ज्योति शर्मा,रेखा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भृगु पथ से एसएफएस तक पूरे यात्रा मार्ग में स्थानीय निवासियों एवं क्षेत्र के विभिन्न व्यापार मण्डलों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान राष्ट्रभक्ति का उत्साह चरम पर रहा और मानसरोवर क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
Leave a comment