Home राजस्थान आत्मा बैठक में नवाचारी खेती पर जोर, प्रशिक्षण का परिणाम आकलन अनिवार्य
राजस्थान

आत्मा बैठक में नवाचारी खेती पर जोर, प्रशिक्षण का परिणाम आकलन अनिवार्य

Share
Share

धौलपुर। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की शासी परिषद की बैठक का अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजन किया गया। बैठक में आत्मा के तहत चल रही योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक पहुंचाने पर चर्चा हुई। उन्नत कृषि पद्धतियों के प्रसार पर जोर दिया गया तथा विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाने के उपायों पर मंथन किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने गत वर्ष के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य की समीक्षा करते हुए उपलब्धियों का आकलन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि आत्मा के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नियमित आउटकम असेसमेंट हो। किसान परिभ्रमण कार्यक्रमों का भी परिणाम मूल्यांकन हो। प्रशिक्षण से किसानों को कितना व्यावहारिक लाभ मिला, आय में कितना बदलाव आया तथा कृषि उत्पादन में कितना सकारात्मक परिवर्तन आया इसके लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रशिक्षण की नई रूपरेखा तय करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सामान्य फसलों के प्रशिक्षण राज्य के भीतर उत्कृष्ट संस्थानों में ही किए जाए विशिष्ट खेती, नवाचारी पद्धतियों के प्रशिक्षण राज्य के बाहर प्रतिष्ठित संस्थानों में किए जाएं। बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कृषि विकास को गति देने तथा किसानों के हित में योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों सहित जिले के कृषक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारों और चुनावों में शांति-सौहार्द को लेकर सीएलजी बैठक

फुलेरा। (डब्लू गोस्वामी) आगामी रक्षाबंधन, बारावफात तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी...

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद के नाम से रखवाने को लेकर 22 को होगा दिल्ली में विशाल आर्य महासम्मेलन

ग्रेटर नोएडा। यहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम से...

Related Articles

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा...

राजाखेड़ा में भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, एकजुटता पर जोर

धौलपुर। नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा ने राजाखेड़ा और मनियां...

सैंपऊ में भगवान लवकुश जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

धौलपुर। कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान लवकुश जयंती के पावन अवसर...