जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस पार्टी में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निवास पर रोजाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षद पद के संभावित दावेदारों की भीड़ जुट रही है।

अपने-अपने वार्ड से कांग्रेस का टिकट पाने के इच्छुक दावेदार खाचरियावास से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कार्यकर्ता वार्ड की राजनीतिक स्थिति, जनसमस्याओं और चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।

चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। टिकट के दावेदार लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ती सक्रियता ने जयपुर के सियासी माहौल को गरमा दिया है।
Leave a comment