जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जयपुर जिला कांग्रेस के उप जिला प्रमुख एवं महासचिव मोहन डागर को आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के तीन दिवसीय प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मोहन डागर 25 अगस्त को सुबह 8:40 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
प्रवास के दौरान बाड़मेर नगर परिषद, चौहटन नगर पालिका, बालोतरा नगर पालिका, जसोल, समदड़ी, गुड़ामालानी, सिवाना एवं धोरीमन्ना सहित विभिन्न निकाय क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।
इन बैठकों में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के लिए संभावित उम्मीदवारों के चयन, पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संभावित प्रत्याशियों, जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों से चुनावी रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस द्वारा मोहन डागर को सौंपी गई यह जिम्मेदारी आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगठन की सक्रियता को दर्शाती है। दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर चुनावी तैयारियों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा।
Leave a comment