Home राजस्थान जयपुर में आज सीएम भजनलाल के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा रैली, अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक मार्च
राजस्थान

जयपुर में आज सीएम भजनलाल के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा रैली, अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक मार्च

Share
Share

जयपुर: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के तहतआज जयपुर में राज्यस्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकलने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. रैली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और निर्धारित रूट पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. अल्बर्ट हॉल म्यूजियम से निकलने वाली तिरंगा रैली के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने रैली के रूट, समय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को तय किया गया है. इसे लेकर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए.

कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि राज्यस्तरीय तिरंगा रैली आज सुबह 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल से रवाना होगी. यहां से रैली न्यू गेट पहुंचेगी और इसके बाद सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी. जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक और व्यस्त मार्गों से होकर गुजरने वाली रैली को देखते हुए प्रशासन ने रूट पर विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं.

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर : रैली के दौरान निर्धारित मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और यातायात विभाग की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं. आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए रैली के रूट पर यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगा. जिला कलक्टर संदेश नायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और उचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए पेयजल और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश : जिला प्रशासन की ओर से रैली में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है. अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के स्तर पर आवश्यक समन्वय करते हुए व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन का उद्देश्य है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाए और रैली में लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रैली का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ किया जाए.
रैली की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला परिषद, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, खेल, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

जयपुर के इन मार्गों से गुजरेगी तिरंगा रैली : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलने वाली इस रैली के जरिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा. ये तिरंगा रैली जयपुर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी. अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर ये रैली न्यू गेट, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी.

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा: राजस्थान कांग्रेस की ओर से भी आज अगस्त क्रांति दिवस पर प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में जयपुर में यह यात्रा पीसीसी मुख्यालय से शुरू होकर शहीद स्मारक तक जाएगी. कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ पैदल मार्च करेंगे और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने बताया कि यह आयोजन हर साल होता है, लेकिन इस बार इसमें विधायकों, सांसदों, पूर्व मंत्रियों और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी. कांग्रेस का कहना है कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए आजादी के आंदोलन में पार्टी की अग्रणी भूमिका रही और इस मौके पर उन लाखों शहीदों को याद किया जाएगा, जिन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 प्रकोष्ठों को दिए निर्देश

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार...

धौलपुर आई एफ डब्ल्यू जे धौलपुर की बैठक का हुआ आयोजन,नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत -सम्मान

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर सना हिल रेस्टोरेंट में आई एफ डब्ल्यू जे की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आई एफ...

Related Articles

निकाय चुनाव का बिगुल बजने से पहले प्रशासन ने कसी कमर, RO-ARO नियुक्त

भीलवाड़ा नगर निगम समेत 11 नगरीय निकायों में चुनावी जिम्मेदारियां तय, कलेक्टर...

पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान बदलने पर करणी सेना व राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया विरोध

प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पुस्तक में संशोधन और...