Home राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, मोहन डागर को बाड़मेर-बालोतरा की जिम्मेदारी
राजस्थान

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, मोहन डागर को बाड़मेर-बालोतरा की जिम्मेदारी

Share
Share

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जयपुर जिला कांग्रेस के उप जिला प्रमुख एवं महासचिव मोहन डागर को आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के तीन दिवसीय प्रवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मोहन डागर 25 अगस्त को सुबह 8:40 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगे और निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
प्रवास के दौरान बाड़मेर नगर परिषद, चौहटन नगर पालिका, बालोतरा नगर पालिका, जसोल, समदड़ी, गुड़ामालानी, सिवाना एवं धोरीमन्ना सहित विभिन्न निकाय क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।
इन बैठकों में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के लिए संभावित उम्मीदवारों के चयन, पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर संभावित प्रत्याशियों, जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों से चुनावी रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस द्वारा मोहन डागर को सौंपी गई यह जिम्मेदारी आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगठन की सक्रियता को दर्शाती है। दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर चुनावी तैयारियों को और मजबूत करने पर जोर रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा प्रभाग (RERF) जयपुर जिले के सांभरलेक शाकंभरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के...

Related Articles

आगामी नगर निकाय चुनाव एवं त्यौहारों को लेकर बाड़ी कोतवाली थाने में CLG बैठक आयोजित

धौलपुर। बाड़ी आगामी नगर निकाय चुनाव एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण...

बहुमत के साथ कांग्रेस का नगर परिषद में बोर्ड बनेगा- प्रभारी रवीन बुडानिया

धौलपुर। निकाय चुनाव प्रभारी ने टिकट आवेदनकर्ताओं से किया सीधा संवाद निकाय...

जल भराव से बिगड़े हालात, 25 परिवारों का आवागमन बाधित

धौलपुर। जिले के मांगरोल गांव में पिछले लगभग डेढ़ महीने से पोखर...

भवा साहब का बाग में हुई रात्रि में ताला तोड़कर नकबजनी के मामले का खुलासा,नकबजनी मामले में शामिल शातिर 3 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस...